इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेन्टर एवं मार्ट में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सभी 75 जनपदों में गठित समूहों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा ।इन समूहों के द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन एवं उसका विपणन इस ट्रेड शो में किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ट्रेड शो में जाने वाली समूह की दीदियों को उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों के विपणन हेतु एक बहुत अच्छा अवसर प्राप्त होगा एवं उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को एक अच्छा बाजार मिलने की भी संभावना बढ़ेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे दीदियों के उत्पादों के व्यापार व सम्भावनाओं के मामले में ग्लोबल पहचान मिलेगी । देश, दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के हुनर को प्रदर्शित किये जाने का एक अच्छा मंच ट्रेड शो साबित होगा ।

यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं यथा समूह गठन की प्रक्रिया, टेक होम राशन, बी०सी० सखी, विद्युत सखी एवम बलिनी आदि के संबंध में उत्साहपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगीं साथ ही साथ समूहों द्वारा उत्पादित उत्पाद यथा- मसाले, मुरब्बा, अचार, परिधान, जरी जरदोजी, पॉटरी , ज्वैलरी आदि का विक्रय भी बड़ी मात्रा में किये जाने की योजना है ।

यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण मे एक्स्पो मार्ट ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सभी 75 जनपदों के चयनित 75 स्वयं सहायता समूहो द्वारा उनके बनाये गए उत्पादों यथा- जूट का सामान ,जरी साड़ी, ज्वेलरी, चिकन कारी- सारी, सूट, नमकीन, टेराकोटा का समान, चमड़े का सामान एवं बलिनी के उत्पाद आदि का विक्रय एवं प्रदर्शन किये जाने की योजना है

प्रदूषण की गंभीर समस्या, सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी, पर्यावरण मंत्रालय की गाइडलाइन का हो अनुपालन, लूट पर लगे रोक - आईपीएफ

मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अरुण कुमार ने बताया कि यह ट्रेड शो राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वय सहायता समूहों की महिलाओ हेतु एक बहुत बड़ा अवसर है, जहां उनके द्वारा अपने बनाए उत्पादों को विक्रय करने का भी सुअवसर मिलने वाला है और समूह की महिलाओ को अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की आशा हैl

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के अलग-अलग कोनों से आई महिलाएँ अपने हाथों से बने स्वादिष्ट व्यंजन और पारंपरिक फ़ूड प्रोडक्ट्स लेकर यहाँ आएंगी ।आम नागरिक से अपील है कि इस ट्रेड शो में आयें और उनका हौसला बढ़ाएँ और लोकल फार वोकल की इस पहल को आगे बढ़ाएँ।इस संबंध में मिशन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है सभी प्रतिभागियों के रहने एवं खाने तथा ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था मिशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति निःशुल्क की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *