उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड शिक्षक / स्नातक निर्वाचन-2026

जोनल, सेक्टर/स्टैटिक एवं रिजर्व मजिस्ट्रेटों की तैनाती तथा प्रशिक्षण

Media House सोनभद्र- जिला अधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र चर्चित गौड़, ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस विज्ञप्ति संख्या-ECI/PN/118/2026 दिनांक 22 सितम्बर, 2026 एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की प्रेस विज्ञप्ति संख्या-783/सीईओ-2-10/2-2026 दिनांक 22 सितम्बर, 2026 के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की अधिकारिक घोषणा कर दी गयी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि इस निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने, पोलिंग पार्टियों को सामग्री सहित मतदेय स्थलों पर सुरक्षित पहुँचाने तथा मतदान समाप्ति के उपरांत कलेक्ट्रेट, लोढ़ी, सोनभद्र में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने हेतु तहसीलवार जोनल, सेक्टर/स्टैटिक एवं रिजर्व मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट अपने संपूर्ण क्षेत्र (जोन) में तथा सेक्टर / स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर के अंतर्गत आने वाले समस्त पोलिंग स्टेशनों पर कानून व शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पूर्णतः उत्तरदायी होंगे।
तैनात किए गए अधिकारियों एवं मतदेय स्थलों का विवरण:

1. तहसील घोरावल (क्षेत्र 1):
* जोनल मजिस्ट्रेट: श्री विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी, घोरावल (मो: 9454416847, 7906648835)
* सेक्टर/स्टैटिक 1: श्री शाहनवाज, अधिशासी अभियन्ता (वि0/यां0), उ0प्र0 जल निगम, सोनभद्र (मो: 9140851839)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 111-विकास खण्ड कार्यालय, घोरावल क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 246-विकास खण्ड कार्यालय, घोरावल क0नं0 0.1 एवं 247-विकास खण्ड कार्यालय, घोरावल क0नं0 0.3
* सेक्टर/स्टैटिक 2: श्री मनोज कुमार नायक, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-2, लो0नि0वि0, सोनभद्र (मो: 9415369546)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 112-विकास खण्ड कार्यालय, करमा क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 248-विकास खण्ड कार्यालय, करमा क0नं0 0-1

टी.बी.कन्ट्रोल इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

2. तहसील रॉबर्ट्सगंज (क्षेत्र 2):
* जोनल मजिस्ट्रेट: श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी, रॉबर्ट्सगंज (मो: 9454416845, 9582499078)
* सेक्टर/स्टैटिक 3: श्री विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग, सोनभद्र (मो: 9450653630)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 113-राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, रॉबर्ट्सगंज क0नं0 0-3
* स्नातक मतदेय स्थल: 249-राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, रॉबर्ट्सगंज क0नं0 0-2; 250-राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, रॉबर्ट्सगंज क0नं0 0-5; एवं 250-अ-राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, रॉबर्ट्सगंज क0नं0 0-4
* सेक्टर/स्टैटिक 4: श्री रितेश मिश्रा, उपायुक्त, राज्यकर, सोनभद्र (मो: 9454302037)
* शिक्षक मतदेय स्थल: —
* स्नातक मतदेय स्थल: 251-राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, रॉबर्ट्सगंज क0नं0 0-6 तथा 252-जय ज्योति उ0मा0वि0, चुर्क क0नं0 0-1
* सेक्टर/स्टैटिक 5: श्री उमेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई निर्माण खण्ड, सोनभद्र (मो: 9889581068)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 114-विकास खण्ड कार्यालय, चतरा क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 253-विकास खण्ड कार्यालय, चतरा क0नं0 0-1
* सेक्टर/स्टैटिक 6: श्री कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सोनभद्र (मो: 8765154260)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 115-विकास खण्ड कार्यालय, नगवां क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 254-विकास खण्ड कार्यालय, नगवां क0नं0 0-1

3. तहसील ओबरा (क्षेत्र 3):
* जोनल मजिस्ट्रेट: श्री रवि कुमार पासवान, उप जिलाधिकारी, ओबरा (मो: 7905731030)
* सेक्टर/स्टैटिक 7: श्री शिवकुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड लो0नि0वि0, सोनभद्र (मो: 9838458132)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 116-विकास खण्ड कार्यालय, चोपन क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 255-विकास खण्ड कार्यालय, चोपन क0नं0 0-1
* सेक्टर/स्टैटिक 8: श्री राज कुमार, उप कृषि निदेशक, सोनभद्र (मो: 9415061234)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 117-इण्टर कालेज, ओबरा-क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 256-ओबरा इण्टर कालेज, ओबरा क0नं0 0-1
* सेक्टर/स्टैटिक 9: श्री सुनील कुमार, संयुक्त आयुक्त राज्यकर, सोनभद्र (मो: 7235002317)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 118-विकास खण्ड कार्यालय, कोन क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 257-विकास खण्ड कार्यालय, कोन क0नं0 0-1

खनन क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण हेतु वाटर स्प्रिंकलर एप्लीकेशन माउन्टेड मशीन वाहन का किया जायेगा प्रयोग!

4. तहसील दुद्धी (क्षेत्र 4):
* जोनल मजिस्ट्रेट: श्री रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), सोनभद्र (मो: 9794952862), श्री अशोक कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी, दुद्धी (मो: 8922854887) एवं श्री रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सोनभद्र (मो: 8279530333)
* सेक्टर/स्टैटिक 10: श्री प्रशान्त यादव, अधिशासी अभियन्ता, पी0एम0जी0एस0वाई0, लो0नि0वि0 (मो: 9984732071)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 119-विकास खण्ड कार्यालय, दुद्धी क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 258-विकास खण्ड कार्यालय, दुद्धी क0नं0 0-1 एवं 258-अ-विकास खण्ड कार्यालय, दुद्धी क0नं0 0-3
* सेक्टर/स्टैटिक 11: श्री विनोद कुमार, अधिशासी अभियन्ता, कनहर निर्माण खण्ड-तृतीय, पिपरी-सोनभद्र (मो: 8318852473)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 121-आदित्य बिरला इण्टरमीडिएट कालेज, रेनुकूट क0सं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 261-आदित्य बिरला इण्टरमीडिएट कालेज, रेनुकूट क0सं0 0-1
* सेक्टर/स्टैटिक 12: श्री रूपेश कुमार खरे, अधिशासी अभियन्ता, ओबरा बांध ओबरा, सोनभद्र (मो: 9935705953)
* शिक्षक मतदेय स्थल: —
* स्नातक मतदेय स्थल: 262-राजकीय इण्टर कालेज पिपरी क0नं0 0-1
* सेक्टर/स्टैटिक 13: श्री दिलीप कुमार, अधिशासी अभियन्ता, कनहर निर्माण खण्ड-2, पिपरी, सोनभद्र (मो: 9454363597)
* शिक्षक मतदेय स्थल: —
* स्नातक मतदेय स्थल: 259-कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर क0नं0 0-1
* सेक्टर/स्टैटिक 14: श्री वीर बहादुर सिंह, अधिशासी अभियन्ता, कनहर निर्माण खण्ड-1, पिपरी, सोनभद्र (मो: 9639903155)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 120-विकास खण्ड कार्यालय, बभनी क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 260-विकास खण्ड कार्यालय बभनी क0नं0 0-1
* सेक्टर/स्टैटिक 15: श्री पवन कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई, सोनभद्र (मो: 9140714896)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 122-राजकीय इण्टर कालेज अनपरा क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 263-राजकीय इण्टर कालेज अनपरा क0नं0 0-1
* सेक्टर/स्टैटिक 16: श्री राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता, रिहन्द बांध सिविल खण्ड पिपरी, सोनभद्र (मो: 9415284621)
* शिक्षक मतदेय स्थल: 123-प्राथमिक पाठशाला बीना प्रोजेक्ट क0नं0 0-2
* स्नातक मतदेय स्थल: 264-प्राथमिक पाठशाला बीना प्रोजेक्ट क0 नं0 0-1

वोकल फार लोकल से कुम्हारों से परम्परागत व्यवाय को मिली नई ऊर्जा-अध्यक्ष

रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट:- किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु निम्नलिखित अधिकारियों को रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है:

1— डा0 अजय कुमार मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सोनभद्र (मो: 9415610875)
2—  नूर आलम, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सोनभद्र (मो: 7905467344)
3— शीलचन्द्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई कार्य मण्डल, ओबरा, सोनभद्र (मो: 9450036468)
4—  एस0 एन0 पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता, कनहर निर्माण मण्डल पिपरी, सोनभद्र (मो: 9415190430)
5— राजेश कुमार चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सोनभद्र (मो: 8009269888)

अनिवार्य प्रशिक्षण एवं जिला निर्वाचन अधिकारी का निर्देश:

चर्चित गौड़, जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र ने यह भी अवगत कराया है कि सम्बन्धित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन से जुड़ा आवश्यक प्रशिक्षण दिनांक 14 अक्टूबर, 2026 को मध्याह्न 12:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सोनभद्र में प्रदान किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि प्रशिक्षण सत्र में सभी नामित अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्णतः अनिवार्य होगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *