महिला सुरक्षा,आत्मरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े विभिन्न सामाजिक विषयों जैसे महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं लैंगिक समानता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया गया।

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मिशन शक्ति टीमों द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी, OTP साझा न करने एवं डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा महिला संबंधी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें।

📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

📞 112 – आपातकालीन सेवा
📞 1090 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

समस्या का समाधान निकालने में फेल आदर्श नगर पंचायत चोपन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *