महिलाओं, बालिकाओं को स्वयं शसक्त होकर जागरूक होकर अपनी सुरक्षा करने हेतु किया गया प्रेरित

Media House सोनभद्र-मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत’ महिला कल्याण विभाग सोनभद्र के तत्वावधान में बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के अंतर्गत ’सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवद्वार घोरावल में आयोजन किया गया। इस दौरान जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि महिलाएं बालिकाएं स्वयं शसक्त हो जागरूक होकर अपनी सुरक्षा स्वयं करें , आत्मरक्षा हथियार ऐसे उपकरण या चुनाव युक्तियां हैं जिन्हें किसी हमले या टकराव के दौरान व्यक्तियों को शारीरिक नुकसान से बचने के लिए डिजाइन किया गया है यह हथियार गैर घातक विकल्पों जैसे काली मिर्च स्प्रे और व्यक्तिगत अलार्म से लेकर घातक विकल्पों जैसे अग्नियास्त्रों में उपलब्ध है कि जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में चैकी प्रभारी रामाज्ञान यादव, उप निरीक्षक रमेश यादव प्रधानाचार्य सच्चिदानंद मिश्रा, श्यामानंद मिश्रा,कांस्टेबल संजीव राय शिवमंगल यादव, संगीता सिंह, आराधना मिश्रा, गरिमा शुक्ला, ममता, निधि, राजकुमार पाल समस्त छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहीं हैं।

खनन न्यूज-खनन निर्देशक खनन हादसे के स्थल पर नहीं गई.! खनन पट्टा धारक खान सुरक्षा निदेशालय के सभी नियमों का पालन करें। माला श्रीवास्तव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *