आंधी-बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड रॉबर्ट्सगंज ने बताया कि जनपद में बीते दिनों आई तेज आंधी एवं हल्की बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनें, तार एवं पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत विभाग द्वारा जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में रहकर दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 90 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में टूटे हुए खम्भों को बदलने, तार जोड़ने एवं अन्य तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शीघ्र ही सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। अधिशासी अभियन्ता ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। विद्युत विभाग पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि टूटे हुए विद्युत तारों, पोलों एवं अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। विद्युत विभाग ने आमजन को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि जल्द ही शेष क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)की अध्यक्षता में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ की गयी बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *