योग जीवन जीने की कला है, जो जीवन को सहज एवम निरोग बनाती है।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 21ता॰बोकारो। माराफारी मंडल भाजपा एवम नागरिक विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज माराफारी थाना के समीप बड़का मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में योग गुरु के रुप में डा विनय योग ( वरीय योग शिक्षक ), संजीव ठाकुर (सहायक योग शिक्षक),ने उपस्थित सैकड़ो बच्चो, महिलाओं-पुरुषो समेत हम सभी भाजपा कार्यकृताओ को योग की विभिन्न पद्धति को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए योग के प्रति लोगो को जागरूक किया ,शिविर को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू एवम जलेश्वर साह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित यह योग शिविर आमजनो को समर्पित है,योग जीवन जीने की कला है, जो जीवन को सहज एवम निरोग बनाती है l
शिविर में डा विनय ने आयुष मंत्रालय के सिलेबस के अनुसार उपस्थित लोगो को आलोम -विलोम, कपाल भांति, प्राणायाम,भस्तिका एवं विभिन्न आसन मकर आसन, भुजग आसन, हशासन, त्रासन , त्रिकोण आसन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवम सभी आसनों को सांकेतिक रूप से लोगो को कराते हुए संकल्प दिलाया कि योग को हमसभी प्रतिदिन अपने जीवन में उतारेंगे एवम अपने शरीर को स्वस्थ एवम निरोग रखेंगे। शिविर के अंत में सभी लोगो को नागरिक विकास समिति की ओर से शरबत भी पिलाया गया। शिविर में मुख्य रूप से माराफारी थाना प्रभारी समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थिति हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से बैधनाथ प्रसाद,जलेश्वर साह, नीरज कुमार लाला,इंद्र कुमार झा ,महामंत्री धनंजय चौबे, रामाधार यादव, द्वारिका नाथ सिंह, कामेश्वर सिंह, राधा देवी,संजू देवी, बैजयंती देवी, अनिल गोराई,शिल्पी देवी, संजय पांडे, प्रकाश कुमार, पिंटू सिंह, भोज बहादुर थापा, गुड्डू कुमार, जग्गू साह, संतोष साह, लालबाबू गुप्ता, समेत दर्जन लोग उपस्थित थे










