मानव सेवा के लिए तत्पर रहता है केऔसुब जवान

अग्निशमन के वीर शहीद को श्रद्धांजलि देने हेतु फायर सर्विस सप्ताह का शुभारम्भ

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता.ओबरा-केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओटीएपीपी ओबरा द्वारा हर वर्ष कि भाँति इस वर्ष भी दिनांक 14.04.2073 से 20.04.2023 तक अग्निशमन के वीर शहीद को श्रद्धांजलि देने हेतु फायर सर्विस सप्ताह का शुभारम्भ किया गया है। जिसमें प्रबंधन वर्ग की और से मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार, महाप्रबंधक (प्रशा), जीके मिश्रा, वाई. के. गुप्ता एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओबरा के इकाई प्रभारी कमाडेण्ट एच एस शर्मा उप कमाडेण्ट पी.के सिन्हा के साथ सयंत्र एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे तथा शहीदों को श्रदांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं जवानों को शपथ दिलाया गया। इस वर्ष दिनांक 14.04.2023 से 20.04. 2023 तक फायर सर्विस सप्ताह के दौरान केऔसुब इकाई ओबरा के अग्निशमन शाखा द्वारा संयंत्र के सभी कर्मचारी, मजदुरी के साथ विभिन्न स्कुलो, कॉलोनी में आग से नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता हेतु विभिन्न अग्नि क्लासों निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजित किया जायेगा।

बाल गृह औचक निरीक्षण, बालकों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन कराया जाये उपलब्ध-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *