साइबर टीम द्वारा फ्राड हुई 33 हज़ार रुपये मूल खाते मे कराया गया वापस

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र- आवेदिका सूर्यकला पत्नी सुनील केशरी निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के खाते से पैसा फ़्रॉड बिना उसकी जानकारी के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदक के बैंक खाते से 33,000/- को किसी अज्ञात खाते मे ट्रांसफर कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदिका से फ्राड के सम्बन्ध मे पूछताछ कर एंव ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की गयी ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय)अनिल कुमार के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि 33,000/- रुपये को आवेदिका के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा थाना पन्नूगंज की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

नोटः- किसी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर,नेट बैंकिंग की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी शेयर न करें। साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

नालसा बीर परिवार सहायता योजना 2025 के अन्तर्गत् भूतपूर्व सैनिकों के परिवार को कानूनी सहायता के सम्बन्ध में की गयी बैठक,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *