सोनभद्र-विशालकाय मगरमच्छ को देखकर लोगों में मचा हड़कंप

मीडिया हाउस सोनभद्र-नदी-तालाबों में पानी कम होने के बाद जलीय जीवों के आबादी क्षेत्रों में पहुंचने के मामला लगातार बढ़ता जा रहा हैं। बुधवार को शाहगंज थाना क्षेत्र के ओबरा डीह में मगरमच्छ मिलने की सूचना पर पहुंचे डायल112 के पुलिस टीम हेड प्रभारी प्रभाकांत मिश्रा, कॉस्टेबल सर्वेश कुमार और चालक आशीष कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर अपने कब्जे में लेकर वन विभाग को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज के ओबरा डीह में देर रात रहवासियों ने एक विशालकाय मगरमच्छ देखा जैसे जैसे सूचना फैलती गई वैसे ही हड़कंप मच गया विशालकाय मगरमच्छ को देख उसके पास जाने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटा पाई। तब जाकर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के आने में देर की वजह से डायल112 को सूचना दी गई। वही सूचना पर मौके पर पहुंचे हेड प्रभारी प्रभाकांत मिश्रा ने हिम्मत दिखाई और दर्जनों गांव वालों की मदद से बांस के ज़रिए मगरमच्छ पर काबू पाया। इस दौरान मगरमच्छ फुंकार मारता रहा और छटपटा रहा लेकिन प्रभाकांत मिश्रा की हिम्मत के आगे मगरमच्छ पस्त हो गया। 1 कुन्तल 10 किलो के 5 फ़ीट मगरमच्छ को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ मौके लग गई। गांव वालों ने बताया कि मगरमच्छ मिट्टी में आशियाना बनाया हुआ था और महीनों से इलाके में दिख रहा था। कई कुत्तों को निवाला भी बना चुका था। खेर मगरमच्छ पकड़ में आ जाने से गांव वालों ने राहत की सांस ली है और डायल 112 पुलिस टीम हेड प्रभारी प्रभाकांत मिश्रा व उनकी टीम को धन्यवाद अर्पित किया।
बताते चले कि घोरावल तहसील में मगरमच्छ मिलने की प्रायः सूचना मिलती रहती है। दलदली और वन क्षेत्र होने की वजह से मगरमच्छ के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है।