आटा में शैलखड़ी (राोप स्टोन) व चावल आदि की मिलावट की जॉच हेतु लैब को भेजा।
मे0 अनन्या फूड किंग इण्डस्ट्रीज प्रा०लि० व मे० शरद इण्डस्ट्रीज लसड़ा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जनपद में स्थित आटा निर्माण इकाईयों का निरीक्षण करते हुए नमूना संग्रहित कर जॉच हेतु लैब को भेजा।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के पत्रांक-एफ०एस०डी०ए० / अभि०/2026/3945 दिनांक 03.08.2026 जिसमें समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों एवं पूर्व में जनपदों द्वारा की गयी कार्यवाहियों में प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य पदार्थ आटा में शैलखड़ी (राोप स्टोन) व चावल आदि की मिलावट की जा रही है। उपरोक्त के दृष्टिगत खाद्य पदार्थ आटा की निर्माण इकाईयों पर कार्यवाही किये जाने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा दिनांक 05.08.2026 को मे0 अनन्या फूड किंग इण्डस्ट्रीज प्रा०लि० व मे० शरद इण्डस्ट्रीज पता-लसड़ा, पोस्ट-अवछोर, थाना-राबर्ट्सगंज, सोनभद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई रखने व पैलेट पर खाद्य पदार्थों को रखने के लिए निर्देश दिए गये। मे० शरद इण्डस्ट्रीज में पायी गयी कमियों को सुधार करने हेतु सुधार सूचना जारी किया गया। उपरोक्त दोनों प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ आटा का नमूना नियमानुसार 05 कि०ग्रा० की पैकेट को खोलकर संग्रहित कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया तथा शेष बचे 03-03 कि०ग्रा० के पैकेटों को सीज कर दोनों प्रतिष्ठान/निर्माण इकाई के स्वामी की अभिरक्षा में दे दिया गया। इसके अतिरिक्त मे० मॉ वैष्णों इण्डस्ट्रीज, ग्राम-सिरसाई घोरावल, सोनभद्र का निरीक्षण खाद्य पदार्थ-गेंहू का आटा का नमूना संग्रहित कर जॉच हेतु सम्बन्धित लैब को प्रेषित किया गया। खाद्य विश्लेषक की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।








