ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान 67 का चालान, 9 वाहन थाने को सुपूर्द,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 20ता.सोनभद्र-शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में 17 से 19 फरवरी 2023 तक अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया, जिसमे कुल 67 वाहनों को अवैध परिवहन किये जाने के कारण एमचेक ऐप के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया, जिसमे 09 वाहनों को लोढ़ी बैरियर, चोपन थाने के अभिरक्षा में दिया गया और मौके पर 18 वाहनों के स्वामियों ने मौके पर ही नोटिस की धनराशि को ऑनलाइन जमा किया l इस दौरान ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, एआरटीओ धनवीर यादव, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र मनोज कुमार, सर्वेयर योगेश शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।










