ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट को फैसिलिटेट करने का दायित्व सौंपा जा सकेगा।जिला विकास अधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 21ता.सोनभद्र-जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम सभा द्वारा सम्पादित की जाने वाली सोशल आडिट को फैसिलिटेट करने के लिए जनपद स्तर पर ब्लाक संसाधन व्यक्तियों ब्लाक संसाधन व्यक्तियों का पैनल तैयार किया जाना प्रस्तावित है। पैनल में सम्मिलित व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट को फैसिलिटेट करने का दायित्व सौंपा जा सकेगा। इस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत के सोशल आडिट के लिए ब्लाक संसाधन व्यक्ति को दो हजार व्यावसायिक शुल्क तथा पांच सौ व्यावसायिक यात्रा शुल्क की अनुमन्यता प्राविधानित है। इंगेज किए जाने वाले ब्लाक संसाधन व्यक्ति बी0आर0पी0 से सोशल आडिट का कार्य आवश्यकतानुसार लिया जाना है किन्तु वास्तविक रूप से कितनी ग्राम पंचायतों के सोशल आडिट में सहयोग प्राप्त किया जाएगा, यह निर्णय निदेशक, सोशल आडिट, उ0प्र0 के विवेकाधीन होगा। यह भी संभव है कि पैनल में रखे गए किसी बी0आर0पी0 को वर्ष में एक भी ग्राम पंचायत में सोशल आडिट को फैसिलिटेट करने का अवसर न मिल सके। ब्लाक संसाधन व्यक्ति से सोशल आडिट से सम्बन्धित अन्य कार्य भी यथावश्यक निर्धारित व्यावसायिक शुल्क पर लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तैयार किया गया पैनल 31 मार्च, 2025 तक के लिए मान्य होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला विकास अधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त करने के साथ ही आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है अथवा संगठन की वेबसाइट www.socialauditup.in से डाउनलोड भी किया जा सकता है।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *