जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस के दृष्टिगत थाना दुद्धी क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण

मिडिया हाउस सोनभद्र – जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल द्वारा थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्ग एवं प्रमुख स्थलों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात के सुचारू संचालन तथा जुलूस को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने हेतु पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित पुलिस अधिकारियों को जुलूस के मार्ग पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल को लगातार सक्रिय एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।










