डाला में भयंकर दुर्गंध, स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, अल्ट्राटेक प्रबंधन के विरुद्ध एकत्र होकर नगरवासियों ने किया प्रदर्शन.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-नगर क्षेत्र में संचालित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से निकल रही दुर्गंध से परेशान नगरवासियों ने बुधवार को शहनवाज साह की अध्यक्षता में एक सभागार में बैठक कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि अगर कंपनी के भीतर कचरा जलाना नहीं बंद किया गया तो हम समस्त नगरवासी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
लोगों ने आरोप लगाया कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में लगभग दो वर्षों से गिला व अन्य प्रकार का कचरा जलाया जा रहा है जो वातावरण को दुर्गंध युक्त हवा के माध्यम से पूरे नगर को प्रदुषित कर रहा है। फैक्ट्री से निकल रही जहरीली दुर्गंध से हम नगरवासियों का सांस लेना दुभर हो गया है। कंपनी द्वारा कचरा जलाना बंद कर दिया जाए अन्यथा हम सभी इसकी रोकथाम को रणनीति बनाएंगे इसके लिए जो भी लड़ाई लड़ना पड़े हम सब मिलकर लड़ेंगे। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के भीतर भारी मात्रा में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध इतनी असहनीय रहती है घरों के अंदर प्रवेश कर जाती है घर के अंदर भी नाक बांधना पड़ता है भारी दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है फैक्ट्री के भीतर कचरा जलने से निकलने वाला जहरीला धुआं पूरे नगर को अपनी चपेट में ले रहा है इसके कारण नगर में दमा, सांस की बीमारी आंखों में जलन और त्वचा संबंधी तमाम बीमारियों का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है।
बार-बार जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी शनिवार की शाम रामलीला मैदान में फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे को जलाना बंद करने को लेकर एक बैठक होगी उसके बाद इस समस्या से निजात पाने की मुहिम को आगे बढ़ाए जाने की योजना बनाई जाएगी।बैठक का संचालन धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान मुकेश जैन, सुभाष पाल, विनीत पांडेय ,गोविंद भारद्वाज ,निर्भर चौधरी, विकास जैन, सर्वेश पटेल, राजेश कुमार सिंह, राकेश पासवान, सद्दाम, पंकज, विकास ,विनय कुमार ,अमित मिश्रा, अंशु पटेल, अवनीश देव पांडेय ,अभिनव ,अनिल शर्मा ,अजय बिंद,शारदा अग्रहरि,लक्ष्मी देवी, बिंदु देवी आदि मौजूद रहे।










