पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरण

Media House सोनभद्र-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोकभवन लखनऊ में उनके कर कमलों से द्वितीय चरण में समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरण किया गया । तदकम मे जनपद सोनभद्र में समस्त सम्बंधित शिक्षण संस्थाओं में भी पूर्वाह्न् 11.00 बजे छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का प्रसारण एवं प्रमाणपत्र वितरण किया गया।
उक्तानसुार प्रथम चरण में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कक्षा (9-10) में सामान्य वर्ग मे में 591 एवं अनुसूचित जाति मे 2011, अनुसूचित जाति कक्षा (11-12) मे-536 सामान्य वर्ग कक्षा (11-12) में-231, पिछड़ा वर्ग (9-10) में-1370, कक्षा (11-12) में-1378 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा (9-10) में-223, कक्षा (11-12) में-190 छात्रा/छात्राओ को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। जनपद मे सामान्य वर्ग/अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के कुल 6530छात्र/छात्राओ को छात्रवृत्ति धनराशि उनके आधार लिंक खाते मे DBT के माध्यम से कुल रुपए 1,52,34,898(एक करोड़ बावन लाख चौंतीस हजार आठ सौ अनठान्वे) प्रेषित की गई है।
इस प्रकार जनपद सोनभद्र में दोनों चरणों में कुल 13319 छात्र छात्राओं के खातों में कुल धनराशि 3,17,98,307(तीन करोड़ सत्रह लाख अन्ठानवे हजार तीन सौ सात रूपए) प्रेषित की गयी हैं।अवशेष छात्रो के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि विभिन्न चरणो मे उनके आधार लिंक खाते मे शासन द्वारा निर्गत समय-सारणी के अनुसार प्रेषित की जायेगी, सभी छात्र/छात्राए अपना आधार कार्ड अपने बैंक खाते मे NPCI से लिंक करा कर DBT चालू करा ले, ताकि अगले चरण मे जब छात्रो के खाते मे शासन द्वारा छात्रवृत्ति की धनराशि प्रेषित की जाये तो ट्रान्जेक्शन फेल न हो। उक्त कार्यकम को सम्पन्न कराने में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र ,जिला समाज कल्याण अधिकरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि कल्याण विभाग के एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारीगण की सहभागिता रही।










