बूथ लेवल अधिकारियों की निर्धारित समय से पूर्व उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला निर्वाचन अधिकारी बी एन सिंह ने अवगत कराया है कि दिनांक 18.01.2026 को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियों के पढ़े जाने से सम्बन्धित कार्यवाहियों के अनुश्रवण में कतिपय कमियां परिलक्षित हुई यथा-उक्त कार्यकम का व्यापक प्रचार-प्रसार न होना, कतिपय बूथ लेवल अधिकारियों का सम्बन्धित बूथों पर समय से न पहुंचना तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, सम्बन्धित क्षेत्र के पार्षद / ग्राम प्रधान / वार्ड सदस्य / बूथ लेवल एजेण्ट / स्थानीय प्रतिनिधियों से अपेक्षानुरूप अपेक्षित सहयोग न प्राप्त किया जाना इत्यादि।
इस सम्बन्ध में यह कहना है कि दिनांक 18.01.2026 (रविवार), 31.01.2026 (शनिवार) तथा 01.02.2026 (रविवार) को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियाँ पूर्वाह्न 10ः30 बजे से 04ः30 बजे तक पढ़े जाने है। दिनांक 18.01.2026 (रविवार), 31.01.2026 (शनिवार) तथा 01.02.2026 (रविवार) को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियाँ पढ़े जाने हेतु सम्यक विचारोपरान्त पूर्वाह्न 10ः30 बजे से 04ः30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभाओं के सभी पोलिंग स्टेशनों पर बूथ लेवल अधिकारियों की निर्धारित समय से पूर्व उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। नामावली, गणना अवधि के दौरान अप्राप्य (न्दबवससमबजंइसम) श्रेणी में डंता किये गये निर्वाचकों की सूची तथा अनुपस्थित/शिफ्टेड / मृतक / डुप्लीकेट सूची की उपलब्ध सुनिश्चित की जाए। दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित फार्म 6 (घोषण-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषण-पत्र सहित) की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बी०एल०ओ० द्वारा बूथ पर आलेख्य नामावली तथा अनुपस्थित / शिफ्टेड /मृतक / डुप्लीकेट सूचियां पढ़े जाने की कार्यवाही से सम्बन्धित प्रेस नोट भी निर्गत किया जाए तथा उसे इस कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
उक्त कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी 10 बूथों का पर्यवेक्षण स्वयं किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 10 पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण किया जाएगा। मतदाताओं से फार्म 6 पर नाम/पते की वर्तनी / स्पेलिंग आदि की शुद्ध प्रविष्टियाँ भरवायी जानी अपेक्षित है और बी०एल०ओ० द्वारा बी०एल०ओ० ऐप पर फार्म-6 भरा जाना है। अतः बी०एल०ओ० को स्क्रीनशॉट व फार्म-6 ऑनलाइन. भरने की प्रक्रिया का वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए। बी०एल०ओ० ऐप पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित विविध गतिविधयां है, जिसमें फोटो चेक कर शुद्ध फोटो अपलोड किये जाने की भी व्यवस्था दी गयी है। अतः जहाँ आवेदक की फोटो नहीं लगी है, वहां नवीनतम फोटो लगानी है और जहां आवेदक की फोटो लगी है किन्तु वह मानक के अनुरूप नहीं है तो वहाँ पर बी०एल०ओ० द्वारा फोटो चेककर सबमिट किये जाने की कार्यवाही की जानी है। इसका भी वीडियो / स्कीनशॉट के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।










