भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का चोपन मंडल अध्यक्ष द्वारा स्वागत

कृपा शंकर पांडेय, चोपन (सोनभद्र)-भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का जनपद सोनभद्र आगमन हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष के जनपद के रेनुकूट जाते समय चोपन मण्डल में प्रथम आगमन पर चोपन मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं नें श्याम लाज पर ढोल नगाड़े के साथ जोरदार नारा लगाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया ।श्याम लाज पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल के उपस्थित में चोपन मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का परिचय क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया । परिचय के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए वर्तमान में चल रहे वोटर चेतना महाभियां में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम विशेष अभियान के रूप में करें साथ ही फर्जी व मृतक मतदाताओं का नाम सूची से कटवाने के काम में लगे साथ ही आगामी सभी संगठनात्मक योजना व बैठक में सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी से काम को सफल बनायें ।स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ,पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, जिला कार्य समिति सदस्य दिव्य विकास सिंह ,राजेश अग्रहरी, सत्य प्रकाश तिवारी, तेजवंत पाण्डेय, अमित अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मंडल महामंत्री विकास चौबे, रामदुलारे गोड़ ,घनश्याम चौधरी, हिमांशु आर्य, रामकुमार सोनी , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत अभिनंदन में उपस्थित रहे ।

27वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *