मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 किशोरियों को सकुशल बरामद,2 गिरफ्तार,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता.ओबरा– पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और निशानदेही पर 3नों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 315 बोर की एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ है। ये आरोपी लड़कियों को बिहार के छपरा ले जाकर बेचने का सौदा करता था और बदले में पैसा, असलहा और कारतूस प्राप्त करता था। सीओ ओबरा चारु द्विवेदी ने बताया कि, हमे प्राथी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था उसकि नाबालिग लड़की के साथ 2 अन्य लड़कियों को एक व्यक्ति ने बिहार के छपरा में ले जाकर बेच दिया था। थाना में मामले को पंजीकृत कर पुलिस गहनता से आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सोनू को बिल्ली स्टेशन ओबरा से गिरफ्तार किया गया। निशानदेही पर तीनों किशोरियों को भी बरामद कर लिया गया है। सोनू ने पूछताछ में बताया कि, यहां से लड़कियों को ले जाकर बिहार में हृदय राम नाम के व्यक्ति को बेचता था। उसके बदले उसे पैसा, कट्टा और कारतूस मिलता था। सोनू की निशानदेही पर दूसरे आरोपी हृदयराम को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। बरामदी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर रहे कोतवाली निरीक्षक प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे

जनजातीय गौरव दिवस.! भाजपा की सरकार में कार्पोरेट घरानों और खनन माफियाओं को लूटने की खुली छूट है-आर के शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *