रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्निशमन प्रबंधों का लिया गया जायजा

मिडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा फायर सर्विस टीम के साथ आज दिनांक 06.09.2026 को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विस्फोटक पदार्थ के गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में विस्फोटक पदार्थों के भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। संबंधित कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा गोदाम परिसर में अग्निशमन मानकों के अनुपालन, सुरक्षा उपकरणों के समुचित रख-रखाव एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।










