थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 31.03.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा रेलवे कॉलोनी रेनुकूट क्षेत्र से अभियुक्ता मंजू देवी पत्नी स्व0 संजय निवासी चाचा कॉलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से एक सफेद झोले में 01 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना पिपरी पर धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
मंजू देवी पत्नी स्व0 संजय निवासी चाचा कॉलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 40 वर्ष

403 विधानसभाओं में निकाली जा रही गौ-संरक्षण एवं सनातन जागृति यात्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *