हुसैनाबाद में बाइक दुर्घटना में 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पलामू– जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर ऊपरी कला गांव के पास हुई।दुर्घटना में 2 लोगों की मौत,2 की हालत गंभीर लोगों ने बताया कि बाइक दुर्घटना में नाबालिग सहित 2 लोगों की मौत हो गयी. 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घटना सुबह 8:30 बजे के करीब हुई. 17 साल के आदिल और बिट्टू कुमार छतरपुर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई. दोनों की मौत हो गई।प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कर दिया रेफर दुर्घटना में दूसरी बाइक से विपरीत दिशा से आ रहे दीपक कुमार (22) और रानी कुमारी (23) गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों उन्हें रेफर कर दिया।

आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों पर अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोराबादी मैदान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *