70 लीटर चोरी का डीज़ल बरामद, 1अभियुक्त गिरफ्तार

Media House सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल मार्गदर्शन में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 447/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 11.12.2025 को समय 12.05 बजे पुलिस टीम द्वारा हाइडिल कॉलोनी के पास, चोपन गांव से वांछित अभियुक्त जयसूर्या पुत्र पन्नालाल निवासी गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का 70 लीटर डीज़ल तथा अपराध में प्रयुक्त एक बुलेरो टैंकर को भी बरामद किया गया। अभियोग से संबंधित एक अन्य वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल (पता अज्ञात) की तलाश जारी है।










