जमीन के अंदर बंकर बना चल रहा था शराब बनाने की फैक्ट्री, उत्पाद विभाग ने किया भंडाफोड़

तीन लोगों को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 03ता॰बोकारो। जमीन के अंदर बंकर बना, चला रहा था नकली विदेशी शराब बनाने का फैक्टरी। 300 पेटी नकली अवैध शराब, 2000 लिटर स्प्रिट,नकली लबेल, ढकन्, होलोग्राम, के साथ तीन लोग गिरफ्तार साथ में एक बोलेरो गाड़ी भी उत्पाद विभाग ने की जप्त।
उत्पाद विभाग के इस्पेक्टर संजीत देव ने जानकारी देते हुए बताया की हम लोगो को लगतार सूचना मिल रही थी कि होली को लेकर आशा विहार इलाके से विभिन्न जिलों से लेकर बिहार तक अवैध शराब की खपत की जा रही है। सूचना के बाद इसकी पुष्टि कराई गई। पुष्टि के बाद छापामारी दल का गठन किया गया। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर छापामारी जरीडीह थाना के बलरामपुर गांव में किया गया। मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 300 पेटी नकली विदेशी अवैध शराब तथा 2 हजार स्प्रिट बरामद किया गया है। एक फरार अभियुक्त विनोद साहू के ऊपर प्राथमिक दर्ज कर लिया गया है तथा तीनों आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें की जरीडीह थाना के बलरामपुर गांव में एक चारदीवारी में जमीन के अंदर बंकर बनाकर बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बनाकर विभिन्न जिलों तथा बिहार में इसकी बड़ी खेप खपाई की जा रही थी। जहां उत्पाद विभाग ने इसका खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है वही शराब माफिया के मंसूबों पर पानी फेंकने का काम किया है वही होली के त्यौहार को देखते हुए इन दिनों शराब माफिया लगातार शराब को खपाने के लिए लगे हुए है।

गवाही देने पहुंची महिला को कोट परिसर में पति और देवर ने मारपीट कर किया बेहोश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *