सोनभद्र-‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव‘‘ जनपद में धूम-धाम से मनाया गया।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-काकोरी ट्रेन एक्शन के शुभारम्भ एवं वीरों को नमन कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, इस अवसर पर विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या, जिलाधिकारी बी एन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, आपदा मित्र एवं जनमानस ने सजीव प्रसारण कार्यक्रम को देखा।

इसके पश्चात विधायक घोरावल डाॅ अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी एन सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर के गाॅधी उद्यान में पौध रोपण भी किये, इस दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में रोपित किये गये पौधों को संरक्षित करने की अपील जनमानस से की।आज प्रातः 08.00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर व विकास भवन में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह के नेतृत्व में काकोरी ट्रेन एक्शन के शुभारम्भ एवं वीरों को नमन कार्यक्रम के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगाकर व झाड़ियों की कटान कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी, स्वच्छता की शपथ दिलाते समय उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति सजग रहना सबकी जिम्मेदारी बनती है, प्रत्येक व्यक्ति को सप्ताह में दो घण्टे श्रम अवश्व करना चाहिए, स्वच्छता सबसे पहले स्वयं से, परिवार मोहल्ले से, गांव और कार्य स्थल से शुरू की जाती है, प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और अपने दिनचर्या में स्वच्छता को शामिल करना चाहिए, स्वच्छता रहने पर लोग कई बीमारियों से अपने को सुरक्षित रखते हैं। ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव‘‘ के शुभारंभ के अवसर पर ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अश्वनी कुमार व विद्यालयांे में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में निकाली गयी, देश भक्ति गीत, खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सोनभद्र में वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, सम्बन्धित को दिये कड़े निर्देश

शहीद स्मारक स्थल पर साफ-सफाई व पौध रोपण भी किया गया। कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *