तालाब में बुजुर्ग महिला का उतराया हुआ मिला शव 

कृपा शंकर पांडेय,चोपन/सोनभद्र – थाना अंतर्गत ग्राम बडगावां में एक बुजुर्ग महिला का शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया। शव देखे जाने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गंदगी से भरे पानी के तालाब में शव देख हर कोई हैरान था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालवाया और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजवा दिया। क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि महिला कलवी देवी (70) पत्नी स्वर्गीय राम प्यारे का शव तालाब से बरामद हुआ है पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। वही बरवाडीह की रहने वाली महिला के पुत्र राम रक्षा ने बताया कि दो तीन दिन पहले घर से खाना खा कर निकली थी तब से महिला गायब थी। घर वालों की तरफ से काफी खोजबीन की जा रही थी। आज सोमवार को घर से कुछ दूरी पर तालाब में महिला का शव देखा गया।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *