सम्मेलन में लालू परिवार पर खूब बरसे एनडीए के नेता

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l बिहार में विधानसभा चुनाव होने में वक्त है, लेकिन खरमास खत्म होने के साथ ही एनडीए के नेता चुनाव के मोड में आ गए हैं। पूर्वी चंपारण जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मौके पर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 225 सीटें पर एनडीए की जीत का ऐलान किया गया और कार्यकर्त्ताओं से एक होकर एनडीए प्रत्यासियों को जिताने की अपील की गईं ।
सभी घटक दल के कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
कार्यक्रम में एनडीए घटक दल के सभी प्रदेश अध्यक्षों समेत बूथ स्तर के अध्यक्ष औऱ बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहें । बिहार बीजेपी अध्यक्ष औऱ मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने लालू राबड़ी परिवार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी और मीसा पर निशाना साधते हुए कहा की हर रोज़ लार टपक रहे हैं, भाई- बहन को वर्तमान सरकार का जूठन भी नसीब नहीं होने वाला है, बिहार की जनता ने जंगलराज़ के शासनकाल को नकार दिया है । देश में मोदी औऱ बिहार में नीतीश का विकल्प नहीं
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फ़िर पलटी मारने की अफवाहों के बीच गांधी मैदान में एनडीए के तमाम घटक दलों के कार्यकर्त्ताओं को एकसाथ लाकर उनमें जोश भरा गया। इस दौरान सभी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्षों ने एक स्वर में विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़ने का ऐलान किया। मंच पर बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास, हम औऱ रालोमा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एक साथ मौजूद रहे । सभी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को जिताने की अपील की । सम्मलेन में एनडीए नेताओं ने कहा की देश में पीएम मोदी औऱ बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है । 225 सीट पर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एनडीए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभी से ही सभी कोई तैयारी में जुट जाएं क्योंकि 225 का लक्ष्य है। बिहार के राजनितिक इतिहास में यह पहला मौका है ज़ब एनडीए के पांचों घटक दल के बड़े नेताओं नें एक मंच पर एकजुटता दिखाई औऱ जय एनडीए तय एनडीए के साथ 2025 फ़िर से नीतीश का नारा बुलंद किया ।








