बिल्ली मारकुण्डी में पत्थर खनन में बहुत बड़ा खेल, खनन कार्य जारी खबर का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-सोशल मीडिया एक्स भारत समाचार पर प्रसारित समाचार बिल्ली मारकुण्डी में पत्थर खनन में बहुत बड़ा खेल, खनन कार्य जारी खबर का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, प्रकरण की जाॅच के लिए ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्दशित किये, प्रकरण की जाॅच सर्वेक्षक खनिज विभाग द्वारा की गयी, जाॅच आख्या में सर्वेक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि मारकुण्डी के 7536 में स्वीकृत खनन पट्टा खण्ड सं0- 1, 2, 3 व 4 की जाँच किया गया, जिसमें खण्ड सं0- 1, 2 व 4 स्वीकृत एवं संचालित है तथा मौके पर खण्ड सं0-2 व 3 के मध्य खण्ड सं0-2 के पट्टाधारक द्वारा फेन्सिंग लगाया गया है तथा खण्ड सं0-2 में खनन एवं परिवहन कार्य होता हुआ पाया गया। खण्ड सं० 3 में कोई भी खनन कार्य होता हुआ नही पाया गया। खण्ड- 1, 2 व 4 में मौके पर स्वीकृत क्षेत्र के बाहर कोई भी अवैध खनन होना नही पाया गया।

खादी और किसान का संगम-तेजस्वी किसान मार्ट और खादीग्राम उद्योग के बीच सहयोग पर बनी सहमति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *