गोमिया के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर गोमिया मोड़ स्थित सक्सेस जोन एरा कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संदीप स्वर्णकार, रोहित यादव सहित कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद विद्यार्थियों ने कोचिंग सेंटर के निदेशक सुनील कुमार स्वर्णकार को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किया। इस दौरान बीते 30 अगस्त को कोचिंग सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले प्रत्येक बैच के विद्यार्थियों को मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। वहीं आईईएल गवर्नमेंट कॉलोनी में स्थित अनिलेश कोचिंग सेंटर में भी शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षक अनिलेश मिश्रा से केक कटवाकर टीचर्स डे विश किया। इस अवसर पर समाजसेवी पिंटू पासवान सहित तुषार कुमार, शशि कुमार,अभिलेश कुमार, लीलमुनि कुमारी, सुंदरी कुमारी, ममता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी समेत कई विद्यार्थी मौजूद थे। इसके अलावा गोमिया और इसके आसपास के इलाकों के कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।










