सुरसंड: नगर पंचायत अध्यक्ष ने कड़ाके की ठंड में गरीबों के बीच बांटे कंबल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सुरसंड (सीतामढ़ी): बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सुरसंड नगर पंचायत में राहत कार्यों में तेजी आई है। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों के महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 14, 16 और 19 के सैकड़ों वृद्ध, असहाय व मुस्मात महिलाएं एवं पुरुष को दिया गया इस अवसर पर वार्ड पार्षद वशिष्ठ शाह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुबारक अंसारी और वार्ड पार्षद शत्रुघ्न शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने कहा कि कड़ाके की ठंड की वजह से ग्रामीण, विशेषकर बुजुर्ग और गरीब वर्ग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कंबल का वितरण किया जा रहा है ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी दिखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस सक्रियता से उन्हें इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में बड़ी राहत मिली है। वहीं महिलाओं ने अध्यक्ष श्री चौधरी को सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया।








