अनियंत्रित टीपर वाहनों पर.! रांग साइड, तेज गति और नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-प्रभारी निरीक्षक

चोपन-वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग बारी डाला स्थित खन्ना कैम्प, पेट्रोल टंकी के सामने, लंगड़ा मोड, बग्धा नाला स्थित बड़े पैमाने पर अनियंत्रित टीपर वाहनों द्वारा तेज रफ्तार चलने, रॉन्ग साइड चलने, सड़कों पर बोल्डर गिराए जाने, बिना डाला लाक किये व बिना नंबर प्लेट चलने के कारण आए दिन घटना दुर्घटना की भयंकर स्थिति बनी रहती है यातायात घटना दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी चोपन/सोनभद्र- थाना चोपन परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मोटर वाहन मालिक, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।

बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने वाहन मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने वाहनों के चालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दें कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी चालक वाहन को तेज गति से न चलाए, रांग साइड वाहन न चलाए तथा निर्धारित लेन का पालन अनिवार्य रूप से करे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने नशे की हालत में वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कहते हुए कहा कि नशा करके वाहन चलाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। साथ ही वाहन मालिकों को यह भी सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए। नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया सीएचसी का निरीक्षण

बैठक में कस्बा क्षेत्र के प्रीतनगर स्थित वाहन बनाने व मरम्मत करने वाले गैरेज संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा न करें। सड़क पर वाहन खड़े करने से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे मामलों में संबंधित गैरेज संचालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का पालन सभी के हित में है। उन्होंने वाहन मालिकों और आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *