मां वैष्णो मंदिर परिसर डाला में पीएनबी CSR द्वारा लगाया गया वाटर कूलर

खनन न्यूज-खनन कार्यो मे लापरवाही पर बागपत के खान अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गयी

मीडिया हाउस डाला (सोनभद्र) मां वैष्णो मंदिर परिसर डाला में श्रद्धालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय वाराणसी की तरफ से शुक्रवार की शाम वाटर कूलर स्थापित किया गया। पंजाब नेशनल बैंक डाला शाखा प्रबंधक अभिजीत जायसवाल के नेतृत्व में 80 लीटर वाटर कूलर लगाकर मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों को सौंप दिया गया। शाखा प्रबंधक अभिजीत जायसवाल ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के साथ ही इस समय गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है अब वाटर कूलर लगने से श्रद्धालुओं को शुद्ध ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस वाटर कूलर से सभी आगंतुक श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं शीतल पेय जल सुलभता से उपलब्ध होगा। पंजाब नेशनल बैंक सदैव विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सामाजिक उत्तर दायित्वों का निर्वहन करता रहता है।मंदिर कमेटी ने पीएनबी बैंक द्वारा वाटर कूलर स्थापित किए जाने पर बैंक की सराहना की। इस दौरान उप शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार, जय सोनकर, प्रदीप कुमार समेत अग्रवाल धर्मार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ,प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रेलकर्मियों के भूख हड़ताल को डीटीएम चोपन द्वारा जूस पिलाकर किया गया समापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *