सोनभद्र-अल्ट्राटेक के कचडे से फैल रही है ज़हरीली दुर्गंध, आम जनता का जीना हुआ मुश्किल, राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, 

सोनभद्र-राज्य मंत्री के रहते हुए भी प्रदूषण की गंभीर स्थिति.! सख्त निर्देश-प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाये-राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार

Media House सोनभद्र- जनपद दौरे पर आए वन, पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जल वायु परिवर्तन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना को भाजपा डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल द्वारा क्षेत्र की दो प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और ध्यान आकृष्ट किया गया। प्रथम पत्रक में एक अत्यंत गंभीर एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से अवगत कराया गया। जिसमें अवगत कराया गया कि नगर पंचायत डाला बाज़ार क्षेत्र अंतर्गत स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा बाहर से कचरा मंगाकर बड़े पैमाने पर खुले में डंप किया जा रहा है, जो कि पूर्णतः नियमों के विरुद्ध है।

और बताया गया कि इस अवैध कचरा डंपिंग के कारण उठने वाली तेज़ और ज़हरीली दुर्गंध पूरे डाला बाज़ार में फैल रही है, जिससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। बाज़ार क्षेत्र, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते जाते हैं, वहां इस दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द, उल्टी एवं अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि यह सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। बार-बार शिकायतों के बावजूद यदि अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है, तो यह संबंधित अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। ज्ञापन के जरिए भाजपा डाला मंडल द्वारा मांग किया गया कि इस मामले की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, फैक्ट्री द्वारा बाहरी कचरा मंगाकर डंप करने की गतिविधि को तुरंत बंद कराया जाए, पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित फैक्ट्री के ख़िलाफ़ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशैली संदिग्ध.! प्रदूषण की गंभीर स्थिति.! पर्यावरण मंत्री डा.अरूण कुमार मामले को गंभीरता से लें।

दूसरे पत्रक में अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सन् 2018 में स्वीकृत नक्सल प्रभावित इलाके एवं प्रशासनिक चार (4) पुलिस चौकी चकरिया, रानीडीह, चननी और बसुहारी एवं 61 किलोमीटर सोनभद्र के अंतिम छोर तक दसों गांव के लगभग 50000 से अधिक आम जनमानस के सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य का प्रस्ताव पास हुआ था परंतु पटवध से लेकर ग्राम पंचायत कन्हौरा टोला (छिकड़ा) तक वाइल्डलाइफ सेंचुरी वन एरिया होने के कारण अभी तक एनओसी प्राप्त नहीं हो सकी है जिसके कारण सिर्फ़ सोलग़ डालकर सड़क अधूरी पड़ी हुई है तथा आम जनमानस सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को भी इस रास्ते से यात्रा करना अन्यत कठिन एवं कष्टकारी है। अतः सौंपे गए ज्ञापन के जरिए उक्त विषयों पर ध्यान आकर्षित करते हुए यथाशीघ्र NOC दिलाने की मांग की गई।

डाला-कचरे से फैल रहा है भयंकर दुर्गंध.! सात सूत्री मांग, राज्य मंत्री, सदर विधायक, जिलाधिकारी को ज्ञापन.!

सभी विपक्षी दलों की बैठक में एकजुटता का मुद्दा हल हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *