नगर पंचायत ओबरा द्वारा “सिटिजन फीडबैक स्वच्छता अभियान 2025-26” के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान प्रारंभ

मीडिया हाउस ओबरा-ओबरा नगर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं बेहतर नगर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत ओबरा द्वारा अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह जी के नेतृत्व में “सिटिजन फीडबैक स्वच्छता अभियान 2025-26” के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया।

अभियान के तहत नगर पंचायत की टीम एवं सफाई कर्मचारियों के साथ विभिन्न बाजारों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान नागरिकों से स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई, जिसमें नियमित सफाई, घर-घर कूड़ा कलेक्शन, झाड़ू व्यवस्था एवं नगर पंचायत द्वारा संचालित स्वच्छता सेवाओं के संबंध में नागरिकों की राय जानी गई।
अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह जी द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे सिटिजन फीडबैक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करें, क्योंकि नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर ही नगर की स्वच्छता व्यवस्था का मूल्यांकन एवं सुधार की दिशा निर्धारित होती है।

अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी प्रतिदिन प्रातःकाल से ही नगर को स्वच्छ बनाए रखने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। घर-घर कूड़ा कलेक्शन, सड़क एवं नाली सफाई सहित सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में लगे कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर पंचायत द्वारा नागरिकों को QR कोड एवं अन्य निर्धारित माध्यमों से सिटिजन फीडबैक देने के लिए जागरूक किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही एक स्वच्छ और जागरूक नगर का निर्माण संभव है।

 क्या हम अब भी राजनीतिक चश्मे से ही जातियों की पहचान तय करेंगे.? रोहित मिश्रा

अभियान के दौरान नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया कि यदि किसी क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी समस्या हो तो उसकी सूचना संबंधित कार्यालय अथवा विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।नगर पंचायत ओबरा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सकारात्मक सहभागिता के साथ सिटिजन फीडबैक प्रक्रिया में भाग लें और स्वच्छ, सुंदर एवं जागरूक ओबरा नगर के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *