गांवों के कायाकल्प का महासंकल्प है, वीबी-जीरामजी अधिनियम-केशव प्रसाद मौर्य

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांवों के विकास से ही प्रदेश और राष्ट्र का विकास होगा। ‘विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम, 2025’ ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि गांवों के कायाकल्प का महासंकल्प है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा हर ग्रामीण परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गांव आधुनिक संसाधनों, बेहतर सड़कों, जल संरक्षण, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से सशक्त होंगे, तभी ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। वीबी- जीरामजी अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे विकास की इस मुख्यधारा से जुड़कर गांवों को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही सरकार का संकल्प है।

प्रगतिशील किसानों एफपीओ/एफपीसी इत्यादि के साथ जागरूकता बैठक का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *