उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ – उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘BUILD कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी महत्वपूर्ण पहलें देश में नए विचारों, आधुनिक तकनीक और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर रही हैं। इन पहलों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिल रही है तथा युवाओं के लिए रोजगार, निवेश और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री कहा कि आज भारत की पहचान एक सशक्त, आत्मविश्वासी और संभावनाओं से भरे राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रही है। नवाचार और तकनीक के माध्यम से देश में विकास के नए आयाम खुल रहे हैं। युवाओं की प्रतिभा, उनकी रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा प्रदान कर रही है। आवश्यकता है कि युवाओं को नए विचारों को धरातल पर उतारने, नवाचार को बढ़ावा देने और अपने उद्यम स्थापित करने के लिए अनुकूल अवसर एवं प्रोत्साहन मिलता रहे।
कहा कि उत्तर प्रदेश भी निवेश, उद्योग और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, निवेश के अवसरों का विस्तार करने और युवाओं की ऊर्जा एवं प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की असीम संभावनाएं, युवा शक्ति और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण प्रदेश को आर्थिक प्रगति के नए शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 का संकल्प देश के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आया है। उत्तर प्रदेश इस राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में उद्योग, निवेश, तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा देकर ऐसे अवसरों का विस्तार किया जा रहा है, जिनसे युवाओं को आगे बढ़ने, नए उद्यम स्थापित करने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का अवसर मिल सके।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार, उद्योग जगत, उद्यमियों और युवाओं के सामूहिक प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।









