लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

सोनभद्र-विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को किया गया सम्मानित।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने केंद्र पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

टैंकर द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए विकास खण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *