रौनियार समाज की बैठक, समिति का गठन, सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री चुना गया

मुख्य अतिथि के रूप में रौनियार समाज के जिला उपाध्यक्ष रामसहाई रौनियार उपस्थित रहे।

सोनभद्र-विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को किया गया सम्मानित।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में रौनियार समाज की बैठक अशोक कुमार रौनियार ईटा मंडी के आवास पर रखी गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रौनियार समाज के जिला उपाध्यक्ष रामसहाई रौनियार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक उमाशंकर रौनियार उपस्थित रहे, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा समाजसेवी एवं सर्व समाज में लोकप्रिय चेहरा डॉ राजू गुप्ता ने किया,

कार्यक्रम में समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष रघुबर दयाल, उपाध्यक्ष – सत्यदेव रौनियार, जोखू प्रसाद रौनियार, सरवन कुमार ( पी आर डी),महामंत्री – डॉ राजू कुमार गुप्त युवा समाजसेवी, सचिव – सन्तोष कुमार‌ रौनियार ,सुचना मंत्री – सुरजदेव रौनियार, कोषाध्यक्ष – कामेश्वर प्रसाद रौनियार,‌संगठन‌ मंत्री-अशोक कुमार रौनियार, नन्दलाल रौनियार, मंत्री श्रवण कुमार ईटा मंडी, संरक्षक के रूप में ब्रह्मदेव प्रसाद रौनियार,गोकुल प्रसाद रौनियार,डॉ कर्मदेव प्रसाद रौनियार, संतोष कुमार रौनियार (शिक्षक),संजय कुमार रौनियार एवं जगत प्रसाद रौनियार,को चुना गया,

जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामसहाई रौनियार द्वारा बताया गया कि हमें समाज को एकजुट करना है,और समाज में व्याप्त बुराइयों को समाज से अलग करना है, जिससे रौनियार समाज आगे बढ़ सके ,और अपने समाज का परचम देश में लहरा सके,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा समाजसेवी डॉ राजू गुप्ता ने रौनियार समाज को शिक्षा एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया, अगर हम आप एकजुट रहेंगे तभी समाज का भला होगा सभी लोगों ने शपथ लिया कि समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगे,

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यान्वयन को मंजूरी दी गयी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *