खनन विभाग ने अवैध दो ट्रेक्टर को जप्त किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार बोकारो जिला के विभिन्न थाना अंतर्गत छापामारी अभियान चलाया गया,जिसमें अवैध रूप से बालू खनिज प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को खेतको से दांतू आने वाले मुख्य पथ पर जमुनिया टांड के समीप पकड़ा गया,जिसे विधिवत जप्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द किया गया वही दूसरी ओर एक ट्रैक्टर को जैनामोड से टोल गेट जाने वाले मुख्य पथ पर जैना बस्ती के समीप पकड़ा गया, जिसे विधिवत जप्त कर जरीडीहथाना को सुपुर्द किया गया। उक्त अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, थाना प्रभारी पेटरवार थाना राजू मुण्डा , थाना प्रभारी जरीडीह थाना बिपिन कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










