बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना में संलिप्त 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था, लोक शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निपराज में दिनांक 29/30.08.2026 की रात्रि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त/खंडित किए जाने की घटना के संबंध में वादी बाला प्रकाश राव पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 726/2026 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा तत्काल घटना की जांच, संबंधित व्यक्तियों की पहचान तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के क्रम में 1. आनन्द शंकर उर्फ बादशाह पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज 2. शशि तिवारी पुत्र आनन्द निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 21 वर्ष एवं 3. सतेन्द्र उर्फ सतीश पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, हाल पता ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 30 वर्ष की भूमिका प्रकाश में आई।

दिनांक 31.08.2026 को उक्त तीनों अभियुक्तगण को ग्राम बहुआर स्थित हनुमान मंदिर के पास से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

👤 गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण-

1. आनन्द शंकर उर्फ बादशाह पुत्र विनोद कुमार
निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. शशि तिवारी पुत्र आनन्द प्रसाद तिवारी
निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
उम्र करीब 21 वर्ष।
3. सतेन्द्र उर्फ सतीश पटेल पुत्र रामनरेश पटेल
निवासी ग्राम निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हाल पता ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 30 वर्ष।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में सतीश भाटिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-

*अभियुक्त आनन्द शंकर उर्फ बादशाह
1. मु0अ0सं0- 0645/2017, धारा 323, 336, 427, 504, 506 भा0द0सं0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0- 0172/2019, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0- 0719/2022, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0- 0355/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम तथा धारा 305, 317(2), 329(2) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

*अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ सतीश पटेल
1. मु0अ0सं0- 0727/2016, धारा 379 भा0द0सं0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0- 0477/2020, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0- 0679/2021, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

*अभियुक्त शशि तिवारी
1. मु0अ0सं0- 0568/2019, धारा 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 504, 506 भा0द0सं0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0- 0676/2022, धारा 401 भा0द0सं0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0- 0789/2025, धारा 3(1)(घ), 3(1)(ट), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 115(2), 316(2), 351(2), 352 बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *