विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने पहुंचे मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर, किया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल के कम्पोजिट विद्यालय पेढ़ स्थित बूथ संख्या-37 तथा तहसील मुख्यालय घोरावल स्थित ईडीसी (EDC) का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही पात्र युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

सोनभद्र जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह विदाई समारोह, 27 महीने का ऐतिहासिक कार्यकाल रहा.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *