थाना करमा पुलिस द्वारा 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र  – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम कमलेश उर्फ कमल पुत्र स्व0 झग्गड़, निवासी ग्राम तिलौलीकला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष बताया।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0 136/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
कमलेश उर्फ कमल पुत्र स्व0 झग्गड़ निवासी- ग्राम तिलौलीकला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र- लगभग 40 वर्ष

बरामदगी
01 किलो 300 ग्राम गांजा

खनन न्यूज-फर्जी आईएसटीपी प्रपत्र बनावाकर अवैध खनन/परिवहन करने के मामले में संदीप जिंदल गिरफ्तार.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *