अवैध लाईसेंस के रुप में भण्डारण किये गये 55 पैकेटों में करीब 2 क्विंटल अवैध पटाखा बरामद, 1 गिरफ्तार

Media House सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 14.10.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आगामी पर्व दिवाली/छठ पूजा के दृष्टिगत अवैध पटाखा कि दुकान व भंडारण कि चेकिंग कि जा रही थी कि मुखबिरी सुचना पर धर्मशाला चौराहा के पास प्रभा गेस्ट हाउस के सामने संदीप अग्रवाल पुत्र स्व0 निरंक अग्रवाल के कास्मेटिक कि दुकान में दबिश दिया गया जहाँ से कुल 55(छोटे-बड़े बोरीयों/पैकेटों) में करीब 02 क्विंटल अवैध पटाखा किमत करीब 05 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मौके से अभियुक्त संदीप अग्रवाल पुत्र स्व0 निरंक अग्रवाल निवासी धर्मशाला रोड थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष को हिरासत पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1035/2025 धारा 9ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग के लोगों कलाइयों में बांधी राखी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *