क्रशर प्लांटों के मानकों एवं कागजातों की जांच करने पहुंची टीम, व्यवसाईयों में हड़कंप, 2 पर कार्यवाही।

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित 250 क्रशर प्लांटों की होगी जांच।

AKGupta.Media House डाला (सोनभद्र)जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के निर्देश पर क्रशर प्लांटों की जांच हेत आठ सदस्यीय संयुक्त टीम ने बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के बिल्ली बारी डाला लंगड़ा मोड क्षेत्र में स्थित कई क्रशर प्लांटो का स्थलीय निरीक्षण कर संचालित स्टोन क्रशरों का विद्युत कनेक्सन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति, उद्योग विभाग की अनापत्ति, जिला पंचायत में पंजीयन, उपखनिज की भण्डारण अनुज्ञप्ति आदि कागजातों की जांच की, प्लांटों की फोटोग्राफी कराई। कागजातों के अभाव में दो क्रशर पर कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा बताया गया कि समस्त स्टोन क्रशर प्लांटों की स्थलीय निरीक्षण व जांच कर एक सप्ताह के अन्दर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना है।
उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में लगभग 250 क्रशर प्लांट संचालित है। जांच टीम का आज दूसरा दिन है बारी-बारी से सभी क्रशर प्लांटों का जांच किया जा रहा है। जांच के दौरान बिल्ली में संचालित गायत्री स्टोन वर्कस-2, पर भंडारण का कागजात नहीं पाया गया, जिसके कारण उक्त प्लांट को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया। बालाजी स्टोन प्रोडक्ट बिल्ली पर टीम पहुँची तो वहाँ किसी भी जिम्मेदार संचालक ने कोई कागजात नहीं दिखाया। जिसके कारण प्लांट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया। शेष अन्य सभी प्लांटों की जांच जारी है जिन जिन भी प्लांटों पर कागजातों में कमियां पाई जाएगी उन सभी प्लांटों पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम समाज, नाला पर कब्जा कर लगे प्लांटों पर भी होगी कार्यवाही। उपजिलाधिकारी
सोनभद्र-उप जिलाधिकारी से जब पूछा गया कि  बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में बड़े पमाने पर ग्राम समाज, वन विभाग, नाला की जमीन को कब्जा कर प्लांट लगाए गए व संचालित हैं। विगत दिनों पूर्व बारी डाला स्थित उक्त मामले में एक क्रशर प्लांट पर भी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी कि बात को लेकर कहा कि अगर इस तरह से कोई भी प्लाट मालिक कब्जा कर प्लांट लगाया है तो यह पूर्णता गलत है ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जांच जारी है। जांच टीम मे उपजिलाधिकारी ओबरा, उपायुक्त वाणिज्यकर, सोनभद्र, भूवैज्ञानिक/प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय, सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत विभाग, ओबरा, जिला उद्योग अधिकारी सोनभद्र, क्षेत्रीय अधिकारी, उ.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनभद्र, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सोनभद्र, खान निरीक्षक /सर्वेक्षक सोनभद्र की टीम मौजूद रही।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर उच्च स्तरीय आयोजन समिति बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *