अंबेडकर स्टेडियम-क्रिकेट मैच में प्रशासन की टीम रही चैम्पियन

कृपा शंकर पांडेय ओबरा/सोनभद्र – जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में फ्रैंडली क्रिकेट मैच पत्रकार बनाम प्रशासन के बीच रविवार को खेला गया।इस मैच में मुख्य अथिति अमित कुमार सी.ओ ओबरा, इं आर के अग्रवाल सीजीएम ओबरा, सतीश कुमार सिंह सीआईएसएफ कमांडेंट ओबरा तथा विशिष्ट अतिथि राहुल श्रीवास्तव क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष, रमेश सिंह यादव एसोसिएशन उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह क्रीड़ा अधिकारी, तहसीलदार नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार रजनीश यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर खेल का शुभारंभ कराया गया। टॉस जीतकर पत्रकार एकादश की टीम ने क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करते प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 106 रनों का लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने 11.5 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 36 पर सिमट गयी।इस मैच में बेस्ट बैट्समैन सुरेश कुमार तथा बेस्ट बॉलर शिशिर शर्मा को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।वही विजेता टीम के कप्तान इं आर के अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक ओबरा व
उपविजेता टीम के कप्तान भोला दुबे को मुख्य अतिथि ने ट्राफी प्रदान किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी,जिला क्रिकेट एसोसिएशन के शिशिर शर्मा, इमरान अहमद, फैजल खान, महेश अग्रवाल,अनिल, एसोसिएशन के सचिव अजीज खान आदि उपस्थित रहे।










