विश्वकर्मा श्रम सम्मान-प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Media house सोनभद्र-प्रा0 उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र आर0पी0 गौतम ने अवगत कराया है कि उतर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद सोनभद्र में ट्रेडवार लक्ष्य टोकरी बुनकर में 10 दिवसीय प्रशिक्षम एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2024-25 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदक 7 सितम्बर,.2024 तक वेबसाइट-कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की पात्रता के लिए शर्तें निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि आवेदक का पासपोर्ट साईज फोटो, बैंक पासबुक की प्रायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एस०सी०,एस०टी, ओ०बी०सी० वर्ग के लिये)। आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,पढे लिखे होने पर शौक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए, आवेदनकर्ता जनपद का स्थाई निवासी होना बाहिए, सम्बन्धित ट्रेड से जुड़े होने का प्रमाण पत्र, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका, ग्राम प्रधान/वार्ड मेम्बर से निर्गत प्रगाण पत्र होना अनिवार्य होगा। आवेदनकर्ता को इस आशय से कि उसने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना टूलकिट/मानदेय का लाभ नहीं लिया हो, के सम्बन्ध में नोटरी शपथ पत्र 10 रूपये के स्टाम्प पर देना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र से सम्पर्क किया जा सकता है।

नगर की सबसे प्राचीनतम मन्दिर, तैतीस वर्षो बाद मिला प्रभु श्री राम को न्याय,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *