सोनभद्र-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने अवगत कराया है कि को जनपद में संचालि चार जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों (पूर्वनाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) 1 उरमौरा, रावर्टसगंज, 2 घोरावल 3. गुरमुरा (ओबरा) एवं 4. दुद्धी, सोनभद्र में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6, 7,8, 9 एवं 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभिभावक अपने पाल्य हेतु आवेदन-पत्र सम्बन्धि विद्यालय से दिनांक 28.02.2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते है अथवा वेबसाइhttps://ats.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर प्रवेश पत्र सम्बन्धित विद्यालय से प्राप्त कर सकते है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक-15.03.2026 को उक्त विद्यालयों पर आयोजित की जायेगी तभी सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एंव प्रवेश पकिया 23.03.2026 से प्रारम्भ की जायेगी।
सोनभद्र-जिला समाज कल्याण ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने अवगत कराया है कि में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के जरिए अटल वयो अभ्युदय योजना संचालित है। इसी योजना की उप योजना के जरिए वरिष्ठ नागरिकों के मोतिया बिंदु आपरेशन, वृद्धावस्था जनित रोगो की जांच (विशेष रूप से डिमेंशिया स्क्रीनिंग और गैर-संचारी रोगों की जांच तथा दवा वितरण एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए योगा व आध्यात्मिक ध्यान भी समाज कल्याण विभाग कराएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिसमें बीपीएल कार्ड धारक अन्योदय कार्ड धारक, निराश्रित और वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक शामिल है इनका मोतियाबिंद आपरेशन भी कराया जाएगा। उक्त कार्य हेतु जनपद के यदि कोई भी एन०जी०ओ० कार्य हेतु इच्छुक हो तो आवेदन हेतु जिला समाज कल्याण कार्यालय सोनभद्र में सम्पर्क करें।










