हज यात्रा-2025 हेतु 9 सितम्बर 2024 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Media House सोनभद्र-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, 10 ए विधानसभा मार्ग, लखनऊ के निर्देशानुसार हज कमेटी ऑफ इन्डिया, मुम्बई ने हज-2025 के लिए हज ऑनलाइन आवेदन दिनांक-13 अगस्त से 09 सितम्बर 2024 तक किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया है। उन्होंने ऐसे सभी इच्छुक व्यक्ति हज-2025 के आवेदन पत्र भरने के पात्र हैं, जिनके पास हज आवेदन भरनेे की अन्तिम तिथि से पहले जारी वैद्य मशीन द्वारा पठनीय भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट उपलब्ध हो और जिसकी वैद्यता कम से कम 15 जनवरी, 2026 तक है। साथ ही जिला स्तर पर हज सुविधा केन्द्र, साइबर कैफे व स्वयं ऑनलाइन वेबसाइट http://hajcommitee.up.gov.in पर ऑनलाइन व मोबाइल एप ’’हज सुविधा’’ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, लखनऊ जिले हेतु उ0प्र0 राज्य हज समिति कार्यालय, सरोजनीनगर, लखनऊ पर भी हज सुविधा केन्द्र स्थापित कर दिया गया हैं, जहॉ निःशुल्क आवेदन करने की सुविधा है, के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *