“मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस की व्यापक कार्यवाही – कुल 470 चालान

Media House सोनभद्र –पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी–मिशन शक्ति) के नेतृत्व में आज दिनांक 03.11.2025 को “मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के दृष्टिगत जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा जनपद में व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया।इस अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई, इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं और दूसरों को भी जागरूक करें।

चाचा चौधरी और चुनावी दंगल किताब का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विमोचन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *