नियोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे अवॉर्डी मजदूर

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी स्लरी क्लीनिंग से जुड़े अवॉर्डी मजदूरों को नियोजन देने के सवाल को लेकर झामुमो नेता मुमताज आलम ने बुधवार को कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौपा। इसकी प्रतिलिपि झामुमो नेता ने सूबे के मुख्यमंत्री सहित पेयजल एवं स्वच्छता तथा मध् निषेध मंत्री, झारखंड के पुलिस महानिदेशक, सीसीएल के सीएमडी, बोकारो उपायुक्त, बोकारो पुलिस अधीक्षक को भेजा है। पत्र में कहा गया है, कि बीते माह 27 मई को अवॉर्डी मजदूर बुटकी बाई एवं 43 अन्य मजदूरों द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष आहुत भूख हड़ताल के बाद बेरमो बीडीओ के हस्तक्षेप से प्रबंधन न्यायालय द्वारा आदेश प्राप्त होने के बाद नियोजन देने की सहमति बनी थी। पत्र में उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक से प्राप्त सहमति के बाद मजदूरों द्वारा न्यायालय में दाखिल याचिका वापस ले लिया गया। ऐसे में अब किसी प्रकार नियोजन संबंधी अर्चन नहीं रह गया है। इसलिए प्रबंधन अवॉर्ड धारियों को नियोजित करने का कार्य करें, लेकिन समयावधि बीतने के बाद भी क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा इस मामले में किसी तरह की पहल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की बेरुखी को लेकर पुनः अवर्डी मजदूरों द्वारा आगामी 28 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया है। यदि किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेवारी क्षेत्रीय प्रबंधन की होगी। मौके पर अवॉर्डी मजदूर नेता डिविजन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यदि हमारी मांगों पर शासन, प्रशासन व् प्रबंधन द्वारा गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन करते हुए हम सभी मजदूर 28 जुलाई को भूख हड़ताल व आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। इसलिए कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन को हम सभी अवॉर्डी मजदूरों ने ज्ञापन दिया है। मौके पर बुटकी बाई, महेंद्र रजक,मुकुंद दुसाध,कार्तिक भुईयां,किट्टू रविदास, सुखवारा बाई,दुर्योधन धोबी,आंदोलनकारी का प्रतिनिधित्व कर रहे झामुमो नेता मुमताज आलम के साथ साथ दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।










