मिशन शक्ति विशेष अभियान-5.0 के अन्तर्गत बढौली चौराहा के आसपास चलाया गया जागरूकता अभियान

Media House सोनभद्र- मिशन शक्ति विशेष अभियान-5.0 के अन्तर्गत बढ़ौली चौराहा आसपास के मंदिर और जनमानस के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सभी हेल्पलाइन नम्बरर्स 181 ,108 ,1090 ,1098 ,118 , 112 गुड टच बेड टच , पोस्को एक्ट बाल शोषण से बचाव जैसी सेवाओं से अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त दहेज प्रतिषेध अधिनियम बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम घरेलू हिंसा अधिनियम विभिन्न कानूनी और विभागीय योजनाओं की जानकारी जैसे कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई कार्यक्रम में अध्यापिका, एवं बालिकाओं के माध्यम से लोगों के बीच बातचीत की गई तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु उन्हें बताया गया हब फॉर एंपावरमेंट से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू यति, जेन्डर स्पेशलिस्ट सीमा द्विवेदो, जेंडर विशेषज्ञ साधना मिश्रा थाना प्रभारी सविता सरोज महिला आरक्षी एवं आसपास के गांव से आए हुए महिलाएं एवं पुरुष जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को जागरुक कर उन्हें योजनाओं और कानून की जानकारी देना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाना है।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद सोनभद्र की ग्राम पंचायतों में नारी चौपाल का आयोजन किया गया, इस चौपाल के माध्यम से महिलाओं के उत्थान हेतु जागरूक किया गया, केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्प लाईन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी और उन्हें इस बात के लिए प्र्रेरित किया गया कि ग्राम पंचायतों से जो भी महिला जनप्रतिनिधि चुनकर आती हैं, वह स्वयं ग्राम पंचायतों की बैठक में भागीदारी निभायें। मिशन शक्ति 5.0 के तहत शक्तिपीठ ज्वाला मंदिर में संस्कृति विभाग द्वारा देवी गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा किया गया, उक्त कार्यक्रम शक्तिपीठ ज्वाला मंदिर पर संस्कृति विभाग द्वारा किया गया।

सोनभद्र-मेडिकल कालेज परिसर में ब्लड डोनेशन एवं ट्रान्सपोर्टेशन वेहिकल वाहन का हरी झण्डी दिखाकर वाहन को किये रवाना,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *